आज की ताजा खबर

दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रक व मोबाइल बरामद

top-news

गुड्डू शुक्ला

बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डीसीएम ट्रक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस कार्यालय के अनुसार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया से जीरो एफआईआर  पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पीड़िता 19/20 सितंबर की रात नाराज होकर घर से बाहर निकल गई थी।

आरोप है कि मुख्य मार्ग पर पहुंचने पर ट्रक संख्या यूपी 34 ईटी 0176 के चालक ने उसे बहला-फुसलाकर ट्रक में बैठा लिया और अपने साथी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 378/2026 दर्ज कर विवेचना अतिरिक्त निरीक्षक कैसर खां को सौंपी गई।

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह व एएसपी विशाल पांडेय और सीओ सिटी अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार तिवारी की टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चारों काफरी मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख दोनों अभियुक्त ट्रक के कैरियर से कूदकर भागने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया।

भागने के दौरान चोट लगने पर दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सामून (36) पुत्र शौकत अली और वकील (26) पुत्र बरकत अली निवासी ग्राम मीरनगर, थाना खैराबाद, सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक और आईकू कंपनी का मोबाइल बरामद किया है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *