आज की ताजा खबर

हाईवे पर घोड़ों से टकराई कार, सीएचओ गंभीर घायल

top-news

अनंतराम में एसएस ढाबे के सामने हुआ हादसा, टक्कर में दोनों घोड़ों की मौत; घायल स्वास्थ्य कर्मी कानपुर रेफर

रोहित अवस्थी

अजीतमल औरैया। नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात एसएस ढाबे के सामने अचानक सड़क पर जा रहे दो घोड़ों से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।


बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर निवासी कुलदीप सिंह (35) पुत्र स्व. जालिम सिंह अमावता स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर कार्यरत हैं।

गुरुवार रात करीब पौने आठ बजे वह कार से बाबरपुर से अनंतराम की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर एसएस ढाबे के सामने पहुंचे, तभी सड़क पर जा रहे दो घोड़ों से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।

वहीं, टक्कर में दोनों घोड़ों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घोड़ों को लेकर जा रहा युवक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *