आज की ताजा खबर

प्रयागराज में उपचार के दौरान उपनिरीक्षक सूरजपाल का निधन, अजीतमल कोतवाली में छाई शोक की लहर

top-news

ललितपुर से स्थानांतरण के बाद 8 अगस्त 2024 को संभाला था अजीतमल में कार्यभार, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

रोहित अवस्थी

अजीतमल औरैया। कोतवाली अजीतमल में सेकेंड मोबाइल पर तैनात उपनिरीक्षक सूरजपाल का गुरुवार को प्रयागराज में उपचार के दौरान निधन हो गया।

वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि बुधवार शाम अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उपनिरीक्षक सूरजपाल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचे थे।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद गुरुवार को उनके दामाद उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज लेकर गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उपनिरीक्षक सूरजपाल का ललितपुर से स्थानांतरण होकर औरैया जनपद में आए थे। उन्होंने 8 अगस्त 2024 को कोतवाली अजीतमल में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद से वह अजीतमल क्षेत्र में पुलिस ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। प्रयागराज में वह अपने परिवार के साथ रहते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही कोतवाली अजीतमल के पुलिसकर्मियों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *