आज की ताजा खबर

नवनियुक्त जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह का कुशीनगर में भव्य स्वागत

top-news

हेतिमपुर टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

मोहम्मद नईम

कसया, कुशीनगर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुशीनगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह के प्रथम कुशीनगर आगमन पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने हेतिमपुर टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

कामेश्वर सिंह के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाते हुए उनका अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत जिला प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कुशीनगर में भाजपा का परचम पहले भी लहराया है और आगे भी कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय से पार्टी का संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा पूरी सक्रियता के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कामेश्वर सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि नवनियुक्त जिला प्रभारी के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, ग्राम प्रधान डिंपल पांडेय, अभिनाश पांडेय, विनोद सिंह, मोनू राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *