आज की ताजा खबर

नशामुक्ति, दहेज उन्मूलन व विधिक अधिकारों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

top-news

विधिक जागरूकता शिविर, बाल विवाह व दहेज उत्पीड़न से बचाव की दी जानकारी

नशे के दुष्प्रभाव और घरेलू हिंसा पर हुई चर्चा

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को फाजिलनगर के मधुरिया गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में नशामुक्ति, दहेज उन्मूलन, स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

पैरा लीगल वालेंटियर (पीएलवी) रामाश्रय उर्फ पप्पू पांडेय ने बाल विवाह और दहेज उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन है।


दहेज के लिए किसी महिला का उत्पीड़न करना कानूनन अपराध है। उन्होंने ग्रामीणों से ऐसी घटनाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधुबाला पांडेय ने कुपोषण और शिशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों के प्रति लोगों को सचेत किया। उन्होंने बच्चों के खान-पान, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

पीएलवी ज्योति शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए जागरूकता और समय पर उचित सहायता जरूरी है।

पीएलवी अंजली शर्मा ने घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उत्पीड़न की स्थिति में कानूनी सहायता लेने की अपील की। प्रधान राजू यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता शिविरों से लोगों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी मिलती है। उन्होंने नशामुक्ति, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम में एचबी सिंटू कुशवाहा, प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश प्रसाद, ग्राम पंचायत अधिकारी मिर्जा राशिद, पंचायत सहायक धनन्जय चौहान, सिंपल पांडेय, हरेंद्र गुप्ता, इन्दु गुप्ता, चंद्रावती देवी, तारा शर्मा, प्रमिला पासवान, आशा देवी, सुभावती, विकास, मुकेश साहनी, देवदत्त यादव, सहदेव गोंड़ आदि उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *