आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरी इंटर कॉलेज की दीवार, सड़क पर मलबा; बड़ा हादसा टला
- दैनिक लोक भारती
- 26 Sep, 2026
फफूंद में राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की दीवार गिरने से मुख्य मार्ग हुआ बंद, राहगीरों को हुई परेशानी
ऋषि मिश्रा
फफूंद औरैया। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को कस्बे में स्थित श्री राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की एक विशाल दीवार अचानक भरभराकर मुख्य सड़क पर जा गिरी।
दीवार गिरने के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दीवार का मलबा सड़क पर फैल जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
बताया गया कि लगातार बारिश के कारण दीवार में सीलन बढ़ गई थी। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर सड़क पर गिर पड़ी।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
दीवार गिरने के बाद ईंट-पत्थरों का भारी मलबा मुख्य मार्ग पर फैल गया। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विद्यालय प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को दी। लोगों ने जल्द से जल्द मलबा हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है।
लगातार बारिश के कारण कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और सीलन की स्थिति बनी हुई है।
कई पुराने और कच्चे मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र में कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं।
बारिश के चलते लोगों में भय का माहौल है। वहीं किसानों को खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







