आज की ताजा खबर

CSJMU में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भव्य आयोजन, 800 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

top-news

20 से अधिक विभागों के छात्र-छात्राएं विभागीय बैनर के साथ पहुंचे, ‘अंत्योदय से सर्वोदय तक’ रही कार्यक्रम की थीम

RSS के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर रखे विचार, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और कविता से दिया संदेश

अमोघ दीक्षित 

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से विद्यार्थी अपने-अपने विभागीय बैनर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

आयोजकों के अनुसार, लॉ, कॉमर्स, आर्ट्स, साइंस, इंजीनियरिंग, मेडिकल और फाइन आर्ट्स समेत 20 से अधिक विभागों के 800 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। परिसर में विद्यार्थियों की मौजूदगी और विभिन्न विभागों की भागीदारी से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

‘अंत्योदय से सर्वोदय तक’ पर छात्रों ने रखे विचार

कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘अंत्योदय से सर्वोदय तक’ रखी गई। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, सामाजिक चिंतन और देश के विकास में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की भूमिका से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके विचारों पर आधारित नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दीं। पोस्टर प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।