आज की ताजा खबर

फरेंदा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भव्य जनसभा,आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का हुआ सम्मान

top-news

उमेश गुप्ता

फरेंदा महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को फरेंदा के अंबेडकर तिराहा पर भव्य जनसभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की बड़ी मौजूदगी रही। जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।


कार्यक्रम में कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के सभापति चौधरी शिवेंद्र सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

वक्ताओं ने सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चौधरी शिवेंद्र सिंह ने उनके सेवाभाव और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां महिलाओं और बच्चों से जुड़े विभिन्न कार्यों को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया गया। उपस्थित लोगों ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

राजेश जायसवाल ने लोगों का अभिवादन करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों में सहभागिता का संदेश दिया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का स्वागत किया।

उन्होंने ने कहा कि किसी भी जनकल्याणकारी अभियान की सफलता में आम जनता और कार्यकर्ताओं की सहभागिता महत्वपूर्ण होती है।

अंबेडकर तिराहा पर आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने अभियान के प्रति सहभागिता को दर्शाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *