आज की ताजा खबर

बारिश ने किसानों की बढ़ाई धड़कन,धान-गन्ना और उड़द पर मंडराया संकट

top-news

महेश वर्मा

जरवा-बलरामपुर । कई दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र में धान की फसलें काफी प्रभावित हुई है।किसानों का कहना है कि लगातार चार दिनों से हो रही बारिश और तेज पूर्वी हवाओं ने खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

किसानों के मुताबिक धान की जिन फसलों में बालियां निकल चुकी हैं उनके लिए लगातार बारिश सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। खेतों में पानी और हवा का असर बढ़ने पर फसल को नुकसान होने की आशंका है।

किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल भी तेज हवाओं से प्रभावित हो रही है जबकि उड़द की फसल पर भी बारिश की मार पड़ रही है। उनका कहना है कि एक तरफ मौसम ने राहत की उम्मीद जगाई थी लेकिन अब लगातार बारिश आफत बनती दिखाई दे रही है।

हालांकि, जिन धान के खेतों में अभी बालियां नहीं निकली हैं वहां किसान इस बारिश को फसल के लिए लाभकारी भी मान रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।

किसान मायाराम यादव, राजेंद्र बाबूराम, चौकीदार, रामकुमार अन्य ने बताया कि सबसे बड़ी चिंता यही है कि अगर बारिश और तेज हवाओं का दौर यूं ही जारी रहा तो तैयार होती फसल को संभालना मुश्किल हो सकता है।

अब किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं वहीं चार दिनों से कोयलाबास फिडर से मिलने वाली सफलाई पूर्ण रूप से बाधित है,जिससे लोगों को शाम ढलते ही अंधियारा छा जाता है लोग मोबाइल अन्य उपकरण भी चार्ज न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तेज हवाओं के बीच कई जगह पेड़ गिर गए हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *