आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पीलीभीत और पूरनपुर में रुकेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस
- दैनिक लोक भारती
- 26 Sep, 2026
गुजरात
से बिहार तक जुड़ेगा तराई, सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन; रेल मंत्रालय जल्द घोषित
करेगा नियमित संचालन की तारीख
शोएब खान
पीलीभीत।
पीलीभीत और पूरनपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। गुजरात के भुज से
बिहार के बरौनी के बीच चलने वाली नई त्रि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव पीलीभीत
और पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इससे तराई क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात, राजस्थान,
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। लंबे
समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने से यात्रियों में खुशी है।
रेलवे के
अनुसार ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से सोमवार, बुधवार और
शनिवार को रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज मंगलवार, गुरुवार और
शनिवार को चलेगी। करीब 2500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली ट्रेन अहमदाबाद, रतलाम,
कोटा, मथुरा, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, डालीगंज, गोरखपुर और छपरा
समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख रेलवे की ओर से
जल्द घोषित की जाएगी।
केंद्रीय
वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री और पीलीभीत
सांसद जितिन प्रसाद ने कहा कि पीलीभीत और तराई क्षेत्र को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने
के लिए लगातार नई रेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन से
विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों
को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी गति
मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने
बताया कि पीलीभीत-मैलानी रेल सेवा और पीलीभीत-लखनऊ रेल संपर्क के विस्तार के साथ नई
ट्रेनों के संचालन, महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं में वृद्धि के
लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पीलीभीत रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना
के तहत पुनर्विकास भी प्रगति पर है। यहां लिफ्ट, एस्केलेटर, पार्किंग और फुट ओवरब्रिज
जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पूरनपुर और माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज
की स्वीकृति भी मिल चुकी है।
नई ट्रेन
के ठहराव पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। उन्होंने सांसद जितिन प्रसाद के प्रयासों
की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति
आभार व्यक्त किया।।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







