आज की ताजा खबर

हाईटेंशन पोल पर चढ़ा पीड़ित, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

top-news

रोहित  अवस्थी

रुरुगंज औरैया । कस्वा में प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया। पीड़ित ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे समेत कुछ लोगों पर प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचकर बाउंड्री तोड़ने और चप्पर हटाने का आरोप लगाया है।  एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।  पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

शनिवार शाम कुछ लोगों के साथ प्लाट पर पहुंचकर तोड़फोड़ किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोग लौट गए। इसके बाद रविवार सुबह पीड़ित संजीव कुमार रुरुगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित ट्रांमिसन लाइन विद्युत पोल पर चढ़ गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस और रुरुगंज चौकी प्रभारी अजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने काफी समझा-बुझाकर संजीव को पोल से नीचे उतारा। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी।


पीड़ित ने लगाया कब्जे का आरोप

संजीव कुमार का कहना है कि उसके घर के पास आबादी की जमीन में एक प्लाट है, जिसमें वह वर्षों से रह रहा है। उसका आरोप है कि अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे उक्त प्लाट को अपना बता रही हैं और उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि शनिवार को कुछ लोगों के साथ पहुंचकर प्लाट की बाउंड्री तोड़ दी  भी हटा दिया गया। संजीव ने मामले में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *