आज की ताजा खबर

गेल पाता प्लांट से निकले पानी के साथ आए ज्वलनशील रसायन में लगी आग, मची अफरातफरी

top-news

ऋषि मिश्रा

फफूंद,औरैया। गेल इंडिया लिमिटेड पाता प्लांट से निकलने वाले वेस्ट पानी के साथ ज्वलनशील रसायन आने की सूचना पर रविवार दोपहर बढ़ुआ बंबा में आग लग गई। आग की लपटें करीब 15 फीट ऊंची उठने से आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और गेल पाता प्लांट के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

करीब आधे घंटे बाद पाता प्लांट और औरैया से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने फोम का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।


घटना के बाद सीओ फायर तेजवीर सिंह, सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह, एसडीएम सदर ब्रह्मानंदन और थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बंबा के किनारे पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उस स्थान का भी जायजा लिया, जहां से प्लांट के अंदर से पानी के साथ रसायन आने की बात सामने आई। अधिकारियों ने गेल के कर्मचारियों को तत्काल प्रवाह बंद कराने के निर्देश दिए।

जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने पानी और रसायन के तीन नमूने बोतलों में लिए। ग्रामीणों का कहना है कि पानी में रसायन स्पष्ट दिखाई दे रहा था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने दावा किया कि यह पानी पशुओं के लिए भी नुकसानदायक है। बंबा का पानी आगे जाकर सेंगर नदी में गिरता है, जिससे ग्रामीणों ने चिंता जताई है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *