आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बिजली ठप होने से डीजल-पेट्रोल की मांग बढ़ी, संचालक बोले- तकनीकी खराबी, कल तक बहाली संभव
- दैनिक लोक भारती
- 27 Sep, 2026
अविनाश तिवारी
तुलसीपुर , बलरामपुर l तीन दिनों तक मौसम खराब रहने के बाद रविवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम साफ होते ही लोग अपने जरूरी कामकाज के लिए घरों से बाहर निकले, लेकिन तुलसीपुर नगर में स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप बंद मिलने से लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण कई परिवारों और दुकानदारों को जनरेटर सहित अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए डीजल-पेट्रोल की आवश्यकता थी। इसी जरूरत के चलते आसपास के दूर-दराज गांवों से लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए तुलसीपुर पहुंचे, लेकिन पेट्रोल पंप बंद मिला।
स्थानीय नागरिक मुहम्मद ने बताया कि दोपहर में जब तेल भरवाने आए तब पंप बंद था। उन्होंने कहा कि कई वाहनों में पहले से ही ईंधन नहीं था और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के कारण ईंधन की जरूरत और बढ़ गई है। ऐसे में दूर स्थित दूसरे पेट्रोल पंप तक जाना लोगों के लिए काफी परेशानी भरा है।
वहीं, पेट्रोल पंप संचालक अंकित ने बताया कि नॉजल पंप में विद्युत से संबंधित तकनीकी खराबी आ जाने के कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आज रविवार होने की वजह से तकनीकी सहायक आने की कम संभावना है। कंपनी से सहायक आएगा तभी मरम्मत हो सकेगी। संभवतः कल तक ईंधन आपूर्ति बहाल होगी।
तीन दिन बाद धूप निकलने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली और सामान्य गतिविधियां शुरू करने की कोशिश की, वहीं ईंधन की उपलब्धता नहीं होने से वाहन चालकों और वैकल्पिक बिजली व्यवस्था पर निर्भर लोगों की मुश्किलें बनी रहीं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







