आज की ताजा खबर

जिले में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

top-news

 वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू

 बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब एक बजे गोकशी आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी पर पहले से ही गोकशी के कई मामले दर्ज हैं। 24 सितंबर को शाहपुर खुर्द में गोवंश अवशेष मिलने पर थाना मोतीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की थीं।

 रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फिर से गोकशी की वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इस पर जोगनिया बैराज मार्ग पर चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

 मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी और सीओ आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे।

 पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू निवासी बालापुर, शहजाद उर्फ कलूटे निवासी उचवा बालापुर और सोनू निवासी खैरी के रूप में हुई है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, 1940 रुपये नकद, एक बाइक, तराजू-बांट, लकड़ी का ठीहा और तीन चाकू बरामद हुए हैं।

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *