आज की ताजा खबर

होमगंज स्थित गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, आठ लाख का माल राख, शटर खोलकर पड़ोसियों ने बुझाई आग, समय रहते काबू पाने से बचीं आसपास की दुकानें

top-news

ऋषि मिश्रा

फफूंद । कस्बे के होमगंज स्थित गल्ला मंडी में सोमवार तड़के रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे।

पड़ोसियों की मदद से दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान स्वामी के अनुसार करीब आठ लाख रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया।