आज की ताजा खबर

ARK Studio के ‘संवाद’ कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता का संदेश, सकारात्मक जुड़ाव पर जोर

top-news

‘मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखना आज के दौर की बड़ी चुनौती’—पर्यावरणविद् मांगे राम चौहान

Meet & Greet और Fashion Show के जरिए जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण व शिक्षा पर भी हुई चर्चा

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

नई दिल्ली। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक सोच और समाज में सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ARK Studio की ओर से पीरागढ़ी स्थित सिम्फनी बैंक्वेट में ‘संवाद – Meet & Greet with Fashion Show’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, प्रोफेशनल्स, वेलनेस एक्सपर्ट्स, उद्यमियों और समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन धर्मार्थ समर्पण न्यास, मोनिशा मेकओवर, कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, चाय पर चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट और जीव एकता फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा हुई।


मानसिक स्वास्थ्य को बनाया गया कार्यक्रम का मुख्य विषय

कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र मानसिक स्वास्थ्य रहा। वक्ताओं ने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव, अकेलापन और मानसिक दबाव जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों के बीच खुलकर बातचीत, सकारात्मक सोच और एक-दूसरे से जुड़ाव मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

पर्यावरणविद् मांगे राम चौहान ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कहा कि आज के दौर में मानसिक रूप से स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने लोगों से अपनी दिनचर्या में सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जुड़ाव को महत्व देने की बात कही।