आज की ताजा खबर

जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग को पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, मचा हड़कंप

top-news

कथित फर्जी बैनामे के मामले में न्याय की मांग का दावा, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समझाकर नीचे उतारा

सलमान

बेला । कस्बे के मंडी रोड स्थित पानी की टंकी पर सोमवार को एक युवती के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। युवती जमीन विवाद से जुड़े मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया गया।


युवती की पहचान सिमरा पूर्व गांव निवासी रश्मि पुत्री स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के रूप में बताई गई है। युवती के चाचा सालू यादव के अनुसार, उनके फूफा सुरेश चंद्र निवासी ब्रह्मपुर, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 30 जुलाई 2026 को जमीन का कथित रूप से फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया था। इसी मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर रश्मि पानी की टंकी पर चढ़ गई।

युवती के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बेला थाना प्रभारी अनिलेश यादव, उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने युवती से बातचीत कर उसे समझाने तथा सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया।

पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों और लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। साथ ही युवती की शिकायत और जमीन विवाद से संबंधित तथ्यों के बारे में जानकारी ली।

हालांकि जमीन विवाद और कथित फर्जी बैनामे के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *