आज की ताजा खबर

श्रीसिंहराय अवधी साहित्य विकास संस्थान हलियापुर का चौथा वार्षिकोत्सव सम्पन्न

top-news

सम्मानित किए गए साहित्यकार

युधिष्ठिर सिंह

सुलतानपुर। श्रीसिंहराय अवधी साहित्य विकास संस्थान हलियापुर का चौथा वार्षिकोत्सव रविवार देर रात सम्पन्न हुआ।

 समारोह में रायबरेली के शिवनाथ सिंह शिव को अवधी मानस मर्मज्ञ, बाराबंकी के अजय ओझा चंदन को अवधी साहित्य सुमन , दुसौती के शिव कुमार सिंह शिव को अवधी साहित्य सृजन दीप , सुलतानपुर के बृजेश कुमार पाण्डेय इन्दु को अवधी साहित्य कलश व राजबहादुर यादव राना को अवधी साहित्य सरोवर सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक इन्द्रजीत सिंह अर्चक, मुख्य अतिथि शम्भू शरण सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष इन्द्रेश भदौरिया विशिष्ट अतिथि डॉ विंध्यमणि त्रिपाठी , रवीन्द्र प्रताप सिंह व डॉ ओम प्रकाश सिंह ने सभी साहित्यकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह , सम्मान पत्र आदि भेंट कर सम्मानित किया।

सरस्वती वंदना हरि प्रताप सिंह प्रताप व संचालन वेद प्रकाश सिंह प्रकाश ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, मथुरा प्रसाद सिंह जटायु व युवा साहित्यकार पवन कुमार सिंह समेत अनेक कवियों ने कवितायें सुनाईं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *