आज की ताजा खबर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गनपत सहाय महाविद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में रोली को मिला प्रथम

top-news

सुशील मिश्रा 

​सुल्तानपुर। स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सीताकुंड स्थित महिला परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी पांचों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ​

यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह के  नेतृत्व में संपन्न हुआ। ​कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता व कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक और संदेशप्रद रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। ​प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के उपरांत निर्णायक मंडल ने परिणामों की घोषणा की, जिसमें बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रोली कोरी को प्रथम, अंशू यादव को द्वितीय तथा ​तृतीय स्थान संयुक्त रूप से ऋचा तिवारी एवं तनु उपाध्याय को मिला।​

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में न केवल कलात्मक क्षमता का विकास होता है, बल्कि उनमें सेवा भाव और सामाजिक जागरूकता का भी संदेश फैलता है और साथ ही विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी।

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ भोलानाथ, डॉ देवेन्द्र नाथ मिश्र ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ दिनेश चंद्र द्विवेदी, डॉ उर्मिला मिश्रा एवं शालिनी द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। ​कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस प्रतियोगिता में अंशू यादव, ऋचा तिवारी, रोली कोरी, तनु उपाध्याय, सोनी कोरी, शबनूर बानो, दीक्षा कन्नौजिया आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *