आज की ताजा खबर

सुलतानपुर पुलिस के खिलाड़ियों ने जीते 1 गोल्ड समेत 4 पदक, एसपी ने दी बधाई

top-news

74वीं यूपी पुलिस वालीबाल/सेपक टकरा क्लस्टर जोन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

महिला सेपक टकरा टीम ने जीते 1 गोल्ड और 2 सिल्वर, पुरुष टीम व महिला वालीबाल टीम को भी रजत

 सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वालीबाल/सेपक टकरा क्लस्टर जोन प्रतियोगिता में सुलतानपुर पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 सितंबर 2026 तक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में किया गया था। सुलतानपुर पुलिस के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की ओर से प्रतिभाग किया।

महिला सेपक टकरा टीम ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हासिल किए। वहीं पुरुष सेपक टकरा टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा महिला वालीबाल टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।