आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में रमेश सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना पुरानी आदत
- दैनिक लोक भारती
- 28 Sep, 2026
हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत : रमेश सिंह
कांग्रेस-सपा जीते तो जनादेश का श्रेय, हारे तो चुनाव आयोग व ईवीएम दोषी- रमेश सिंह
राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ का आरोप तथ्य नहीं, राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा : रमेश सिंह
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाने से पहले देश के सामने ठोस तथ्य और प्रमाण रखने चाहिए।
रमेश सिंह ने कहा कि हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत है। राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ का आरोप तथ्य नहीं, बल्कि राजनीतिक बयानबाजी और सुर्खियों में बने रहने का हिस्सा है। लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर बिना प्रमाण आरोप लगाना गैरजिम्मेदाराना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा समेत विपक्षी दल चुनाव जीतने पर इसका श्रेय अपने पुरुषार्थ को देते हैं, लेकिन हारने पर चुनाव आयोग और ईवीएम को दोष देने लगते हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी एसआईआर को मुद्दा बनाए जाने के बावजूद विपक्ष को जनता का समर्थन नहीं मिला।
रमेश सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को स्पष्ट किया कि एसआईआर से जुड़े निर्णय आयोग की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर चुनाव में अपनी विफलता का हिसाब जनता को देने के बजाय सुर्खियों में बने रहने के लिए कभी सुप्रीम कोर्ट, कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग, कभी सीबीआई-ईडी और कभी मतदाता सूची को सवालों के घेरे में खड़ा करते हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ का आरोप उनकी राजनीतिक धारणा हो सकती है, लेकिन उसे तथ्य और प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करने के लिए ठोस साक्ष्य सामने रखना होगा। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध है। कांग्रेस से भी अपेक्षा है कि आरोप लगाने से पहले देश के सामने तथ्य और प्रमाण रखे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, राजप्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा और जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







