आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में कन्या जन्मोत्सव मनाकर बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा का दिया संदेश
- दैनिक लोक भारती
- 28 Sep, 2026
लम्भुआ सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम
बालिका शिशुओं के परिजनों को उपहार देकर किया सम्मानित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह के निर्देशन में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ में सेवा संकल्प अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राघवेन्द्र ने की।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में जन्मी बालिका शिशुओं के परिजनों के साथ कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। बालिकाओं के परिजनों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बेटियों के महत्व, उनकी शिक्षा, सुरक्षा और समाज में समान अधिकार को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
बेटियों के प्रति सोच बदलने की जरूरत : वीपी वर्मा
जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा ने कहा कि कन्या जन्मोत्सव जैसे आयोजनों से समाज में बेटियों के प्रति चली आ रही रूढ़ियों और मानसिकता में बदलाव लाने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों के महत्व को बढ़ाने के लिए पुरुषों और महिलाओं को मिलकर प्रयास करना होगा।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा और कौशल विकास के साथ सुरक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर देश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बालिकाओं के सामने आने वाली दैनिक जीवन की चुनौतियों का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्हें ऐसा मंच मिलना चाहिए, जहां वे अपनी समस्याएं और चुनौतियां साझा कर सकें।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।
कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने की अपील
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राघवेन्द्र ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की प्रासंगिकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों और बेटों के बीच भेदभाव को कम करने की दिशा में बदलाव आया है, लेकिन कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और उन्हें समान अवसर देने की अपील की।
बेटियों को बेटों के समान अधिकार देने पर जोर
जिला मिशन समन्वयक रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को दूर करने और बेटियों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जन्मी बालिका आने वाले कल का भविष्य है और उसे भी बेटों के समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए। रेखा गुप्ता के अनुसार, माता-पिता की सकारात्मक सोच समाज में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कार्यक्रम में नीलम वर्मा, प्रबंधक राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई, सरोज यादव, जेंडर स्पेशलिस्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ, बालिका शिशुओं के परिजन और अन्य लोग मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







