आज की ताजा खबर

खाद से लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, नवंबर में होनी थी शादी

top-news

सिर के ऊपर से निकला ट्रक का पहिया, मौके पर मौत; तीन बहनों का इकलौता भाई था उमंक

रोहित अवस्थी 

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी-गेल कैनाल रोड पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

पीछे से आए खाद से लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को रौंद दिया। हादसे में ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।


कृष्णानगर निवासी उमंक कठेरिया (24) पुत्र रवींद्र कठेरिया बाइक से किसी काम से बाजार जा रहे थे। मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पीछे से आए खाद से भरे ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसा देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। एक दुकानदार ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उमंक तीन बहनों का इकलौता भाई था और पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था।

परिजनों के अनुसार उसका रिश्ता कानपुर देहात के राजपुर (सिकंदरा) में तय हुआ था और नवंबर में शादी होनी थी। शादी की तैयारियों के बीच हादसे से परिवार में मातम छा गया।

क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह और एनटीपीसी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *