आज की ताजा खबर

उन्नाव में SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

top-news

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में निकली रैली, मतदाता सूची में कथित हेरफेर की निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस बोली- मतदाता अधिकार और सूची की पारदर्शिता जरूरी, चुनाव आयोग ने आरोपों के समर्थन में प्रमाण मांगे हैं

मोहम्मद आरिफ

उन्नाव। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में सोमवार को उन्नाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस ने SIR और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था।