आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अवध कला उत्सव में हुआ "अंधा युग" नाटक का प्रभावशाली मंचन
- दैनिक लोक भारती
- 28 Sep, 2026
ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने का उल्लेखनीय प्रयास
विवेकानंद पाण्डेय
अयोध्या। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) संस्था और पैका फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित अवध कला उत्सव में इस बार प्रसिद्ध लेखक धर्मवीर भारती द्वारा लिखित नाटक अंधा युग का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। इस नाटक का निर्देशन प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक पूरन गौड द्वारा किया गया।
शहर के जेबी अकादमी के हॉल में रविवार की देर शाम प्रस्तुत इस नाटक में महाभारत के युद्ध की आखिरी रात का वर्णन किया गया। जिसमें महाभारत के सबसे जटिल और रहस्यमयी पात्रों में से एक अश्वत्थामा के जीवन की सच्चाई और उनकी मानसिक पीड़ा को कलाकारों ने अपने मंचन से जीवंत कर दिया। अश्वत्थामा के जीवन से जुड़े कुछ गहरे पहलू जिनसे अधिकांश लोग अनभिज्ञ रहते हैं उसको प्रस्तुति के माध्यम से बेहद बारीकी से दिखाया गया।
कलाकारों ने अपनी भूमिकाएँ पूरी निष्ठा, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ निभाईं। ध्वनि, परिवेश और प्रकाश व्यवस्था ने पूरे अनुभव को और भी बेहतर बना दिया और प्रस्तुति को अधिक प्रभावशाली कर दिया। दर्शक शुरू से अंत तक मंत्रमुग्ध रहे। संचालन बबीता गौड ने किया। कार्यक्रम के अंत में इंटैक संस्था के आजीवन सदस्य एवं प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. देशराज उपाध्याय एवं अलका वर्मा ने सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन वर्धन किया। आए हुए सभी अतिथियों व सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को होता है आयोजन
अवध कला उत्सव के अंतर्गत प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इंटैक संस्था द्वारा अयोध्या की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत इंटैक और पैका फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित अवध कला उत्सव का अप्रैल 2023 से निरंतर आयोजन चल रहा है। इस के तहत विलुप्त हुई लोक जातिय कलाओं को पुनः जागृत किया जा रहा है। साथ ही इन विलुप्त हो रही लोक कलाओं के स्थानीय कलाकारों को मंच भी प्रदान किया जा रहा है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







