आज की ताजा खबर

आस्था के कदम गया जी की ओर,पितरों के तर्पण को निकले श्रद्धालु

top-news

महेश वर्मा

जरवा/बलरामपुर।  पितृपक्ष के पावन अवसर पर जरवा क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला। बघेलखंड, बनगाई, रतनपुर झिंगहा समेत कई गांवों से दर्जनों श्रद्धालुओं का जत्था गया जी तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ।

श्रद्धालु गया जी पहुंचकर अपने पितरों की आत्मशांति और मोक्ष की कामना के साथ विधि-विधान से पिंडदान एवं तर्पण करेंगे।

तीर्थयात्रा पर रवाना हुए जत्थे में शिव प्रसाद यादव, नान बच्ची, मुन्नालाल विश्वकर्मा, विमला देवी, शिव चरन यादव, रामफेर यादव, हन्नु यादव, चिनकान यादव, राम हेत यादव, बडकऊ यादव और राजेंद्र पांडेय समेत बड़ी संख्या में माताएं-बहनें शामिल रहीं।

रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक भाव देखने को मिला। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने तीर्थयात्रियों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी सुखद,सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

पितृपक्ष में गया जी के लिए निकला यह जत्था क्षेत्र में श्रद्धा और परंपरा की जीवंत तस्वीर पेश करता नजर आया।

 

 पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *