आज की ताजा खबर

कच्चे मकान की छत-दीवार ढही, मलबे में दबकर पति-पत्नी व बेटी घायल

top-news

रोशन लाल राजपूत

सहार। थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में मंगलवार शाम कच्चे मकान की छत और दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद पति-पत्नी और उनकी 12 वर्षीय बेटी मलबे में दबकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और पीआरवी कर्मियों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया l

 मंगलवार सुबह करीब 4:05 बजे पीआरवी-7800 को पहाड़पुर निवासी सचिन पुत्र अंगद ने सूचना दी कि उसके मकान की छत और दीवार गिर गई है। सूचना मिलते ही थाना सहार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिसकर्मियों, पीआरवी जवानों और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मलबे में दबे अंगद पुत्र स्वर्गीय भीखम सिंह (45), उनकी पत्नी सुनीता (40) और पुत्री सौम्या (12) को बाहर निकाला।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी सहार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। बताया गया कि सुनीता और सौम्या को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं, जबकि अंगद को अधिक चोटें होने के कारण उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति सामान्य और कानून-व्यवस्था बनी हुई है।


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *