आज की ताजा खबर

भदैयां में आंगन मिलन समारोह और गोद भराई कार्यक्रम, सीडीपीओ ने बताई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका

top-news

सेवा संकल्प अभियान के तहत कंधईपुर, अभिमाकला, भदैयां, जादीपुर और हनुमानगंज में हुए कार्यक्रम

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया, योजनाओं की दी गई जानकारी

सुरेंद्र कुमार पांडेय

सुलतानपुर। भदैयां विकासखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर प्रभारियों और सुपरवाइजरों की अध्यक्षता में हुए इन कार्यक्रमों में लाभार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार गोद भराई की रस्म कराई गई, जबकि बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।


पांच स्थानों पर आयोजित हुआ आंगन मिलन समारोह

भदैयां विकासखंड के कंधईपुर, अभिमाकला, भदैयां, जादीपुर और हनुमानगंज में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में संबंधित सुपरवाइजरों की मौजूदगी रही। भदैयां में सुपरवाइजर नीरज सिंह, अभिमाकला में अंजू वर्मा, हनुमानगंज में विमलेश, जादीपुर में सुषमा त्रिपाठी और कंधईपुर में सरिता सिंह मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पारंपरिक तरीके से पूरी कराई गई। इसके साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। महिलाओं और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।