आज की ताजा खबर

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग के लिए बलरामपुर की 5 खिलाड़ी चयनित

top-news

गुड्डू शुक्ला

बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में 29 सितंबर को जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया। यह ट्रायल प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए आयोजित किया गया था।

 जिला क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि ट्रायल्स के बाद 5 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों में सोनाली निषाद (80 किग्रा), शाहिनी तिवारी (68 किग्रा), प्राची शुक्ला (52 किग्रा), कृतिका मिश्रा (56 किग्रा) और अंजली गुप्ता (52 किग्रा) शामिल हैं।

 क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी देवीपाटन मंडल गोंडा को भेजे गए पत्र में क्रीड़ाधिकारी ने अनुरोध किया है कि इन चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स में शामिल किया जाए।

 चयनित सभी खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षणरत हैं। मंडल स्तर पर चयन के बाद ये खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *