आज की ताजा खबर

सरायन का रौद्र रूप, मुख्य बाजार से दुर्गापुरवा जाने वाला मार्ग जलमग्न

top-news

एक दर्जन मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

अनुराग मिश्रा 

सीतापुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण सरायन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के बीचोंबीच से होकर गुजरने वाली सरायन नदी ने मंगलवार को रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। नदी का पानी बढ़ने से मुख्य बाजार से दुर्गापुरवा जाने वाले मार्ग पर पानी चलने लगा, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। वहीं, शहर के करीब आठ मोहल्ले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन, प्रभारी ईओ सीमा सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित मोहल्लों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की कि वे जोखिम न उठाएं और प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में सुरक्षित स्थान पर रहें। सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही शहर के निचले इलाकों में पानी तेजी से बढ़ रहा है।

मुख्य बाजार से दुर्गापुरवा जाने वाले मार्ग पर पानी आ जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे स्थानीय लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित मोहल्लों में राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। प्रशासन की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं। लोगों से नदी और जलभराव वाले स्थानों के आसपास जाने से बचने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।

लगातार बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के चलते सरायन का जलस्तर बढ़ने से शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और राहत शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया गया है।


बटं्सगंज सहित एक दर्जन मोहल्लें प्रभावित

सरायन का जलस्तरण बढ़ने से बटं्सगंज मोहल्ले के किनारें बने बंधे से पानी निकलने लगा है जिससे बटं्सगंज मोहल्ले के एक दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया है। इसके साथ ही आलमनगर, नई बस्ती, दुर्गापुरवा, ताड़कनाथ मंदिऱ, तरीनपुर, शास्त्रीनगर, अहाताकप्तान, केशव ग्रीन सिटी सहित कई अन्य मोहल्लों में सरायन नदी का पानी घरांे में घुस गया है। शहर के करीब तीन हजार से अधिक परिवार बाढ़ के पानी से प्रभावित है।

बाढ़ के साथ सता रहा चोरी का डर

केशव ग्रीन सहित सहित तरीनपुर व शास्त्रीनगर में कई परिवार ऐसे है जो डीएम की अपील के बाद भी घर नही छोड़ रहे हैं। कई बाढ़पीड़ितों को चोरी का डर सता रहा है। उनका कहना है कि अगर हम अपना सामान घर पर छोड़कर जाएगें तो हमारें घरों में चोरी हो सकती है, हालांकि डीएम डॉ राजा गणपति आर व एसपी अकंुर अग्रवाल ने सभी को आश्वस्त किया है कि जान को जोखिम में न डालें किसी के घर में चोरी नही होगी, पुलिस व प्रशासन लगातार नजर बनाए रखे है।

ड्रोन करेगें घरों की रखवाली

बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में चोरी की डर को दूर करने के लिए डीएम डॉ राजागणपति आर व एसपी अंकुर अग्रवाल में पुलिस की ड्यूटी बढ़ाने के साथ ड्रोन कैमरे से निगरानी का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में ड्रोन से सुरक्षा की जाएगी।

आधी रात तक चेयरमैन ने बांटी राहत सामग्री

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने आधी रात शहर के बाढ़ प्रभावित मोहल्लों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से वार्ता की तथा उन्हे राहत सामिग्री भी वितरित की। उन्होने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी प्रकार की समस्या का सामना बाढ़प्रभावितों को न करना पड़े। उन्होने पानी , लंच पैकेट सहित अन्य किसी सहायता के लिए नगर पालिका को सूचित करने की अपील प्रभावितों से की।

समाजसेवियों ने बांटे लंच पैकेट व सामग्री

बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन के साथ समाजसेवी भी आगे आकर सहयोग कर  रहे हैं। समाजसेवी अनूप खेतान ने नई बस्ती में पुलिस के साथ मोटर बोट में बैठकर बाढ़ में फंसे लोगों को लंच पैकेट वितरित किए, इस मौके पर अनूप खेतान ने कहा कि बा ढ़पीड़ितों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे। पूर्णागिरि मोहल्ले में हिंदू शेर सेना ने लंच पैकेट वितरित कराए।

सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुचाएं- डीएम

डीएम डॉ0 राजागणपति आर0 ने शास्त्री नगर, नई बस्ती एवं लोनिया पुरवा का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलभराव में फंसे लोगों को तत्काल बाहर निकालने व पीएसी बटालियन को सक्रिय रहकर रेस्क्यू अभियान संचालित करने तथा आवश्यकता के अनुसार नावों की संख्या बढ़ाकर सभी प्रभावित लोगों को शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी को रात्रि में मोबाइल पेट्रोलिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरों एवं बाढ़ राहत आश्रय स्थलों में प्रभावित लोगों के ठहरने, भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सागर गुप्ता ने बनाया रेन बसेरा

भारतीय जनता पार्टी के नेता सागर गुप्ता ने श्याम गेस्ट हाउस में बाढ़ पीड़ितों के लिए रैन बसेरा बनाया है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से अपील की है कि वह श्याम गेस्ट हाउस में आकर अपने परिवार के साथ आकर रुके। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री व राहु सामग्री की व्यवस्थाएं शाम गेस्ट हाउस में की है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं पालिकाध्यक्ष, बांटे भोजन पैकेट

सीतापुर। नगर पालिका परिषद सीतापुर की अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने मंगलवार को वार्ड लोनियनपुरवा पूर्वी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों का हाल जाना। वहीं, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनींद्र अवस्थी ने वार्ड कजियारा में जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। दोनों ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर बाढ़, जलभराव, आवागमन और दैनिक जरूरतों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए। पालिकाध्यक्ष नेहा अवस्थी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में नगर पालिका प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। राहत सामग्री पहुंचाने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों को राहत व सफाई कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुनींद्र अवस्थी ने भी प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज पांडेय, ममता डोडेजा, एसएन मिश्रा, महेंद्र बंगाली सहित सभासद व नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी बाढ़ प्रभावित परिवार प्रशासन का सहयोग करने तथा अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके, सभी के घरों की सुरक्षा पुलिस करेगी‘- डॉ राजा गणपति आर0 डीएम सीतापुर

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *