आज की ताजा खबर

जिला एवं महानगर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया

top-news

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो’ के नारों से गूंजा शहर

 आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर।आज जिला कांग्रेस कमेटी शाहजहाँपुर ने राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन से पहले जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ‘मुन्ना’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

जनसभा पश्चात कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर हाथों में जंजीर बांधकर पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष इरफान खान को खींचते हुए ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो’ के नारों के साथ कलेक्ट्रेट तक धरना-प्रदर्शन किया।कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट चंद्रकांत को मौखिक रूप से ज्ञापन सौंपकर देश के लोकतंत्र को कुचलने वाले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।


इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने पद की गरिमा को तार-तार कर दिया है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े होने वाले लोगों के खिलाफ उनकी भूमिका संदेहास्पद है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी।जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ‘मुन्ना’ ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के रवैये से साफ है कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि शाहजहाँपुर की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इस लोकतंत्र विरोधी रवैये को बर्दाश्त नहीं करेंगे।महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा लोकतंत्र को कुचलने की कोशिशों के खिलाफ पूरा जिला एकजुट है।

उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अल्प संख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफ़ाक उल्ला खां, धर्मेंद्र दीक्षित, कुमुद गंगवार,अनूप वर्मा,तनवीर सफदर, अनस इकबाल,रामजी अवस्थी, अर्चना कटारिया, दिनेश कुमार, बिंदेश्वरी राज, रफ़ी उल हसन, सईद अंसारी, इरशाद खान,गंगाराम कठेरिया, रोहित कन्नौजिया,देशपाल यादव,जाने आलम खान,साद उल्ला खान,अदीब अहमद,सय्यद तनवीर,तालिब खान,सत्येंद्र त्रिवेदी, अरुणोद मिश्रा,अच्छन खान, आशीष तिवारी,मुस्तकीम, अजय पाठक,सुभाष शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *