आज की ताजा खबर

चंडीगढ़ के ‘यादों का कारवां’ कार्यक्रम में खालिद हुसैन को मिला सम्मान, बने शो ओपनर

top-news

देशभर के कई राज्यों के इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंजर ने लिया हिस्सा, रैंप वॉक, नृत्य और गायन की हुई प्रस्तुतियां

अभिव्यक्ति नाट्य मंच से जुड़े खालिद हुसैन को ट्रॉफी और उपहार देकर किया गया सम्मानित

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। बीते 27 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ में ‘यादों का कारवां’ नाम से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ ग्रुप के चर्चित इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंजर नैना बख्शी और जौरा राजकुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रैंप वॉक, नृत्य और गायन समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े चर्चित इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंजर ने प्रतिभाग किया। इनमें पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से आए प्रतिभागी शामिल रहे।


खालिद हुसैन को शो ओपनर की जिम्मेदारी

कार्यक्रम में शहर की अभिव्यक्ति नाट्य मंच से जुड़े खालिद हुसैन को शो ओपनर के तौर पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उनकी भूमिका को लेकर उन्हें ट्रॉफी और कई उपहार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों की ओर से मिले इस सम्मान के बाद खालिद हुसैन ने अपनी सफलता का श्रेय अभिव्यक्ति नाट्य मंच और जनपद रत्न शमीम आजाद को दिया। उन्होंने मंच से जुड़े लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया।

रील बनाने वाले कलाकारों को लेकर कही यह बात

खालिद हुसैन ने कहा कि सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले कलाकारों को लेकर अक्सर यह सवाल उठाया जाता है कि रील बनाने वाला व्यक्ति कलाकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में शो ओपनर के रूप में मिली जिम्मेदारी और सम्मान ऐसे लोगों को जवाब है, जो सोशल मीडिया से जुड़े कलाकारों की प्रतिभा पर सवाल उठाते हैं।

‘यादों का कारवां’ कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंजर की भागीदारी ने आयोजन को सांस्कृतिक और मनोरंजन से भरपूर बनाया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *