आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुल्तानपुर: शिक्षक दंपति हत्याकांड के विरोध में तिकोनिया पार्क में श्रद्धांजलि सभा, न्याय की मांग को लेकर शिक्षकों में आक्रोश
- दैनिक लोक भारती
- 01 Oct, 2026
शिक्षक दंपति हत्याकांड से गमगीन हुआ शिक्षक समाज, तिकोनिया पार्क में श्रद्धांजलि सभा कर उठाई न्याय की मांग
अपराधियों पर कठोर कार्रवाई एवं खुलासा न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा शिक्षक समाज
सुशील मिश्रा
सुल्तानपुर l शिक्षक दम्पति हत्याकांड से आक्रोशित शिक्षक संगठनों ने दिखाई एकजुटता तिकोनिया पार्क में शोकसभा, नम आंखों से मुकेश-विनीता सिंह को दी श्रद्धांजलि; भारी पुलिस बल रहा तैनात सुल्तानपुर। जिले के चर्चित शिक्षक दम्पति हत्याकांड से शिक्षक समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। घटना से आहत जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने सामूहिक रूप से एकजुटता दिखाते हुए नगर के तिकोनिया पार्क में शोकसभा आयोजित की।
बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पहुंचकर दिवंगत शिक्षक मुकेश सिंह एवं उनकी पत्नी विनीता सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में शिक्षकों ने शिक्षक दम्पति की हत्या को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। शिक्षकों ने कहा कि इस घटना से पूरा शिक्षक समाज स्तब्ध और व्यथित है। उन्होंने दिवंगत दम्पति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई।शिक्षकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और घटना को लेकर व्याप्त आक्रोश को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क रहा।
किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को गंभीरता से लेते हुए तिकोनिया पार्क एवं आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रहे।प्रदेश महामंत्री/राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एंव जिला अध्यक्ष जौनपुर प्रत्येक संयुक्त महामंत्री अमित सिंह प्रदेश महामंत्री ने आवाह्न किया की पुलिस प्रशासन जल अपराधियों को गिरफ्तार करे।
शोकसभा में प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, संयुक्त महामंत्री डॉक्टर अमित कुमार कुमार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश महिला उपाध्यक्षा मालती सिंह, अखिल भारतीय शिक्षक संघ संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जिला मंत्री राम आशीष मौर्य अध्यक्ष आजमगढ़ सुरेंद्र सिंह, महामंत्री आजमगढ़ जितेंद्र कुमार राय,उपाध्यक्ष रमेश तिवारी,टीएससीटी के जिला अध्यक्ष अरूण सिंह,अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान, जिला मीडिया प्रभारी डॉ.चन्द्रपाल राजभर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अनुज यादव यादव,प्रशांत पाण्डेय, राम बहादुर मिश्रा, विनोद यादव, लम्भुआ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह,जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री कलहु पाल,मन्त्री संतोष पाल,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह प्रतापगढ़ी, मंत्री राहुल राष्ट्रवादी, आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, मंत्री प्रदीप यादव, जय प्रकाश वर्मा, बृजेश सिंह, धीरेन्द्र राव, राजेश मिश्रा, अटेवा के अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, सर्वेश सिंह, राज कुमार यादव, रणविजय सिंह तथा अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के डॉ. अम्बिकेश प्रताप सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, विशिष्ट बीटीसी के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह,राहुल मिश्रा,महोश खान वेद प्रकाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।सभी शिक्षक संगठनों ने एक स्वर में दिवंगत शिक्षक दम्पति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







