आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में मनचलों पर कसेगा शिकंजा, फीडबैक और हॉटस्पॉट मैपिंग के साथ रेड कार्ड से होगी कार्रवाई

top-news

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ेगी निगरानी

महिलाओं और बालिकाओं से फीडबैक लेकर चिन्हित होंगे संवेदनशील स्थल, दोबारा गलती पर होगी कानूनी कार्रवाई

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुलतानपुर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान में फीडबैक, हॉटस्पॉट मैपिंग और रेड कार्ड के माध्यम से मनचलों पर कार्रवाई की तैयारी की गई है।


फीडबैक से चिन्हित होंगे संवेदनशील स्थान

अभियान के तहत जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमें स्कूल-कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पार्कों, मॉल और प्रमुख बाजारों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं।

पुलिस टीमों की ओर से छात्राओं और महिलाओं से फीडबैक फॉर्म के माध्यम से सुझाव लिए जा रहे हैं। इन सुझावों के आधार पर थाना स्तर पर संवेदनशील स्थानों की हॉटस्पॉट मैपिंग की जाएगी। चिन्हित स्थानों पर पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी।