आज की ताजा खबर

गांधी व शास्त्री जयंती की धूम: पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने फहराया तिरंगा, स्वच्छता वीरों को किया सम्मानित

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं। ​नगर पालिका परिषद परिसर में 2 अक्टूबर (गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती) का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा एवं नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

​‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश और आदर्शों पर चलने का आह्वान

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा, "हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।" उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश की सुरक्षा और कृषि उत्पादन को प्राथमिकता दी, जिससे देशवासियों में स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का संचार हुआ।

​पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बदायूं को एक 'आदर्श नगर' बनाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी (EO) विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने भी महापुरुषों के जीवन पर अपने विचार रखे।


​महासफाई अभियान के नायकों को मिले प्रशस्ति-पत्र

'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा' के तहत शहर को स्वच्छ बनाने में जुटी टीम को सम्मानित किया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, सफाईनायकों, सफाई मित्रों के साथ-साथ घर-घर जाकर स्वच्छता की अलख जगाने वाले कर्मचारियों को पूर्व मंत्री और पालिकाध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

​बड़ी संख्या में मौजूद रहे सभासद व पालिका कर्मी

कार्यक्रम का सफल संचालन नवेद इकबाल गनी ने किया। इस खास मौके पर सभासद अनवार खां, ग्रीश शुक्ला, रवि कुमार, दीपक सक्सेना, पंकज शर्मा, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, राजस्व निरीक्षक लवी, राजेन्द्र सिंह, लिपिक सचिन सक्सेना, विनोद सोनकर, मनोज सोनकर, महेश बाबू, जहांगीर, गजेन्द्र शाक्य, इमरान समेत भारी संख्या में सभासद एवं पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *