आज की ताजा खबर

राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ,सैकड़ों विद्यार्थियों को किया जागरूक

top-news

महेश वर्मा

जरवा-बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, बालापुर में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ हुआ। वन विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत प्रसाद ने विद्यार्थियों को विभिन्न वन्यजीवों, उनके प्राकृतिक आवास और पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को जंगली जानवरों से सुरक्षित रहने के उपाय बताते हुए अपील की कि किसी वन्यजीव के संकट में होने या आबादी क्षेत्र में पहुंचने पर स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल संबंधित वन विभाग को सूचना दें।

वन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण का संतुलन कायम रखना संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत प्रसाद, वन दरोगा अखिलेश गुप्ता, विजय चौधरी, वन रक्षक धर्मेंद्र, बाबू राजाराम प्रजापति, मनोज सहित विद्यालय की महिला अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने का संकल्प दिलाया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *