आज की ताजा खबर

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व जनसंघ विधायक अशफाक खाँ के परिजनों से की मुलाकात,जताया शोक

top-news

गुड्डू शुक्ला

बलरामपुर। पूर्व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बलरामपुर के पूर्व जनसंघ विधायक मरहूम श्री अशफाक अहमद खाँ के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने अशफाक अहमद खाँ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी स्मृतियों को याद किया।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अशफाक खाँ साहब जनसंघ के विधायक रहे तथा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में शामिल रहे। वे पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रिय लोगों में भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1977 में अशफाक खाँ ने बलरामपुर सदर विधानसभा सीट से जनसंघ प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और शानदार विजय प्राप्त की। क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल रहे अशफाक खाँ का क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पण और आत्मीय संबंध सदैव स्मरणीय रहेगा।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अशफाक खाँ साहब का उनके प्रति भी सदैव आत्मीय एवं सम्मानपूर्ण व्यवहार रहा और प्रत्येक चुनाव में उन्होंने सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया। उनके निधन से बलरामपुर के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *