आज की ताजा खबर

पीडीए ने अवैध प्लाटिंग, निर्माण के खिलाफ चलाया ध्वस्तीकरण अभियान

top-news

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ शुक्रवार को जोन-2 क्षेत्र में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान आज चलाया। जोनल अधिकारी सूरज पटेल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान चार स्थानों पर अवैध निर्माण और प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। पीडीए के अनुसार, शद्दाब चौराहा, कालिंदीपुरम्, धूमनगंज में खालिद जफर द्वारा प्राधिकरण की करीब 150 वर्गमीटर से अधिक भूमि पर बनाए गए रियल एस्टेट कार्यालय को ध्वस्त किया गया।


 एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के ग्राम भीटी असदुल्लापुर, शाह उर्फ पीपलगांव में खालिद जफर द्वारा करीब आठ बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसी क्षेत्र में डॉ. कमरान, इमरान, जिशान उर्फ जानू और मो. नूह द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहीं, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपुर में यूनाइटेड मेड सिटी के सामने फैज, मकसूद और मकबूल द्वारा करीब आठ बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया।

पीडीए ने कहा कि अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग करने वाले विकासकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्राधिकरण ने निर्माणकर्ताओं और विकासकर्ताओं को निर्देश दिया है कि पीडीए क्षेत्र में तलपट मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही विकास कार्य कराया जाए।

प्राधिकरण ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में भूखंडों का क्रय-विक्रय न करें और जमीन खरीदने से पहले संबंधित परियोजना एवं मानचित्र की स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के अलावा अवर अभियंता ई. विनोद कुमार गुप्ता, पीडीए लेखपाल, सुपरवाइजर, पर्याप्त पुलिस बल और पीडीए प्रवर्तन टीम मौजूद रही

  

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *