आज की ताजा खबर

कंबाइन से कुचलकर किसान मृतक महेंद्र कुमार की मौत

top-news

कुलदीप सिंह 

बंडा-शाहजहांपुर । धान की फसल कटवाने के दौरान एक किसान की कंबाइन से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और कंबाइन को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

थानाक्षेत्र के गांव इंदलपुर निवासी महेंद्र कुमार (35) शनिवार को अपने खेत में खड़ी धान की फसल कटवा रहा था। कटाई के दौरान महेंद्र कंबाइन मशीन पर चढ़ने का प्रयास करने लगा और इस दौरान मशीन की सीढ़ी से पैर फिसलकर वह नीचे आ गिरा। जब तक चालक ने मशीन को रोका तब तक उक्त महेंद्र मशीन के पहिए के नीचे कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों की मदद से घायल महेंद्र को आनन-फानन में बंडा के सीएचसी लाया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और कंबाइन मशीन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *