आज की ताजा खबर

बाढ़ में घिरा सीएचसी, रात की सेवा बंद आवासों के चारों ओर पानी, सांप-जंगली जीवों का डर; पुराने अस्पताल में शिफ्ट हुए कर्मचारी

top-news

आरिफ सिद्दीकी जगमोहन मिश्रा

जैतीपुर। बहगुल नदी के खतरे के निशान पर पहुंचने के बाद अब बाढ़ का पानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच गया है। अस्पताल परिसर और कर्मचारियों के आवास चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। इससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पानी बढ़ने के साथ सांप और अन्य जंगली जीव-जंतुओं के परिसर में पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। हालात को देखते हुए कुछ कर्मचारियों को आवास खाली कर पुराने अस्पताल में शिफ्ट होना पड़ा है। वहीं आसपास रहने वाले कर्मचारी रोजाना आवागमन कर ड्यूटी कर रहे हैं।


शनिवार को बहगुल के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं।हालांकि नदी का कटान फिलहाल कुछ थमा है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन सीएचसी में जलभराव ने स्वास्थ्य सेवाओं के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

कर्मचारियों का कहना है कि दिन में किसी तरह ड्यूटी की जा रही है, लेकिन रात में पानी से घिरे परिसर में रहना जोखिम भरा लग रहा है। परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। अस्पताल परिसर में पानी भरा होने के कारण फिलहाल रात्रि सेवा बंद कर दी गई है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. मो. सज़र ने बताया कि कुछ कर्मचारियों को पुराने अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आसपास रहने वाले कर्मचारी रोजाना अप-डाउन कर रहे हैं। पानी कम होने पर रात्रि सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *