आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
वार्डो में सफाई न होने से क्षुब्ध सभासदों ने पालिका कार्यालयों के बाहर लगवाए कूड़े के ढेर
- दैनिक लोक भारती
- 03 Oct, 2026
257 आउट सोर्सिंग कर्मी के बाबजूद सफाई व्यवस्था बेहाल - अभिषेक सभासद
ईओ से हुई वार्ता में आश्वासन्य के बाद माने सभासद, वार्डो में युद्ध स्तर पर शुरू हुई सफाई
मनोज प्रबल
तिलहर - शाहजहांपुर ।नगर के वार्डों में कई दिनों से कूड़ा न उठने और सफाई व्यवस्था बदहाल होने से नाराज कुछ सभासदों ने कूड़ा भरवाकर पालिका कार्यालयों के बाहर डलवा कर रोष जताया । सभासदों का कहना है कि जब वार्डों में गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है तो अधिकारियों को भी इस समस्या से रूबरू होना चाहिए।
शनिवार सुबह नगर के वार्ड संख्या 12 के सभासद अभिषेक सिंह और वार्ड संख्या 25 के सभासद सतेंद्र सिंह सुशील ने अपने खर्च पर वार्डो से कूड़ा उठवाकर सुबह करीब दस बजे नगर पालिका परिसर व कार्यालयों के बाहर डलवा दिया। आरोप है कि नगर पालिका में 257 आउट सोर्सिंग के अलावा रेगुलर सफाई कर्मचारी होने के बावजूद वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई के लिए कहने पर कभी चालक न होने तो कभी वाहन खराब होने का बहाना बना दिया जाता है। सभासदों ने कहा कि उन्होंने जनता से अपने वार्डों को साफ रखने का वादा किया था । लेकिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से लोगों में नाराजगी स्वाभाविक है। और खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
आरोप है कि सफाई कर्मचारियों को वार्डों में लगाने के बजाय चेयरपर्सन और अधिकारियों के घरों पर लगाया गया है । ऐसे में वार्डों की सफाई भला कैसे है । दोनों सभासदों ने स्पष्ट कहा कि उनकी कोई अलग मांग नहीं है। वे चाहते हैं कि वार्डों में नियमित सफाई हो और कूड़ा समय से उठाया जाए । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे प्रतिदिन अपने खर्च पर कूड़ा उठवाकर नगर पालिका कार्यालय के बाहर डलवाएंगे । ताकि अधिकारियों को भी गंदगी से होने वाली परेशानी का अहसास हो सके।
चूंकि ईओ सुनील कुमार तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में गये थे। सो अपरान्ह दो बजे पालिका पहुंचने पर आक्रोषित सभासदों को चैंबर में बुलाकर वार्ता कर समस्या का पूर्ण समाधान का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया । तदोपरांत पालिका से कूड़ा साफ़ कराने के साथ ही संबंधित वार्डों में युद्ध स्तर पर सफाई व्यवस्था शुरू की गई । पालिका में कूड़ा डलवाकर किए गए इस अनोखे प्रदर्शन की पूरे दिन नगर में खासी चर्चा रही ।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







