आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शाहजहांपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की धूम, भारतीय महापर्व प्रतियोगिता में आकांक्षा, ऋचा, नेहा, सोनल और प्रतीका ने मारी बाजी
- दैनिक लोक भारती
- 03 Oct, 2026
शतरंज, रीसाइक्लिंग बाजार और म्यूजिकल धमाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को मिला सम्मान
केरूगंज अग्रसेन भवन में बच्चों और महिलाओं ने लगाए स्टॉल, 14 अक्टूबर तक चलेगा जयंती समारोह
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर। श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के तहत शुक्रवार को केरूगंज स्थित अग्रसेन भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ‘विद्या’, सचिव रवि अग्रवाल और संयोजक दिव्यम गर्ग समेत विशिष्ट अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की।
आयोजन के दौरान बच्चों से लेकर महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
शतरंज प्रतियोगिता में पार्थ, कुश और वत्सल रहे विजेता
शतरंज प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में आयोजित किया गया। ग्रुप ए में पार्थ अग्रवाल ने प्रथम, संकल्प ने द्वितीय और आशवी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
ग्रुप बी में कुश गोयल प्रथम, अथर्व अग्रवाल द्वितीय और श्रेयांश अग्रवाल तृतीय रहे। वहीं ग्रुप सी में वत्सल अग्रवाल ने प्रथम, आयुष गोयल ने द्वितीय और अतुल अग्रवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामचंद्र सिंघल, विनय कुमार सिंघल और विनय अग्रवाल मौजूद रहे।
भारतीय महापर्व पाक कला प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
भारतीय महापर्व पाक कला प्रतियोगिता में महिलाओं ने ‘बृज की रसोई’ और ‘सीता रसोई’ की थीम के तहत विभिन्न स्वादिष्ट पकवान तैयार कर स्टॉल पर सजाए। प्रतियोगिता की विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेनू अग्रवाल सर्जिवेयर, श्रीमती रेनू अग्रवाल और श्रीमती मनीषा अग्रवाल रहीं।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. सारिका अग्रवाल, श्रीमती मंजुला अग्रवाल (तिलहर), श्रीमती मंजू अग्रवाल (तिलहर) और दीप्ति सिंघल (दिल्ली) ने किया।
परिणाम में आकांक्षा अग्रवाल और स्वाति बंसल के ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऋचा अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल तथा नेहा और पायल के ग्रुप संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं सोनल गोयल और प्रतीका गोयल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
रीसाइक्लिंग बाजार में धैर्य और अर्जुन बने विजेता
रीसाइक्लिंग बाजार प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि श्रीमती शालिनी अग्रवाल और विन्रम अग्रवाल रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती रीता अग्रवाल (तिलहर), रोहित गोयल और श्रीमती शुचि अग्रवाल ने किया।
जूनियर वर्ग में धैर्य अग्रवाल प्रथम, अगम अग्रवाल द्वितीय और रेवान गोयल तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में अर्जुन ने प्रथम, रिद्धि ने द्वितीय और नविका व भव्य अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
म्यूजिकल धमाल में संकल्प और अतरव ने हासिल किया पहला स्थान
म्यूजिकल धमाल प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल और प्रदीप अग्रवाल रहे।
जूनियर वर्ग में संकल्प अग्रवाल प्रथम, ख्याति द्वितीय और वर्णिम सिंघल तृतीय रहे। वहीं सीनियर वर्ग में अतरव अग्रवाल ने प्रथम, दक्ष अग्रवाल ने द्वितीय और दिव्यांश अग्रवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का संचालन अनिकेत गर्ग, निकेत अग्रवाल और पायल जिंदल ने किया।
14 अक्टूबर तक चलेगा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
आयोजन में मुख्य संरक्षक कैलाश नारायण अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (विद्या), कोषाध्यक्ष गोपाल राम अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. संजीता अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अमित गर्ग, अनिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल और सुनील अग्रवाल समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
महिला प्रकोष्ठ संयोजक श्रीमती प्राची अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 14 अक्टूबर तक चलेगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







