आज की ताजा खबर

सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर के समर्थन में शिक्षकों से मिले सैयद रिजवान

top-news

आरिफ़ सिद्दीकी  

शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के समर्थन में पार्टी नेताओं ने शिक्षकों से संपर्क शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद ने जीपी इंटर कॉलेज रौसर कोठी में शिक्षकों से मुलाकात कर दानिश अख्तर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।

सैयद रिजवान अहमद ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने शिक्षकों से दानिश अख्तर के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शिक्षकों, शिक्षाविदों और समर्थकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं तथा शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों और पार्टी की नीतियों की जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर चुनाव अभियान में सक्रियता से जुटने की अपील की। इस दौरान गायत्री वर्मा, सुखपाल, सतपाल सिंह, प्रवेंद्र, आफताब अंसारी, अरुण गुप्ता, सुधीर राजपूत, ममता प्रजापति, विभा शर्मा, नेहा सिंह, अनमोल श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, रामा यादव, नीरज मिश्रा, लखन प्रताप सिंह, राम कुमार भोजवाल, हफीज अंसारी, नरवीर सिंह, असलम खान, अशोक पाल, संतोष पाल, विपिन यादव, अखिलेश यादव और नेहा वर्मा आदि मौजूद रहे।

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *