आज की ताजा खबर

भागवत कथा के शुभारंभ पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु

top-news

9 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर चार से शाम सात बजे तक होगा कथा का आयोजन

अनुराग मिश्रा

सीतापुर। शहर की ऐतिहासिक सहगल धर्मशाला परिसर में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन मुख्य यजमान एवं सहगल परिवार की ओर से आचार्यों के सानिध्य में श्रीगणेश पूजन, नवग्रह पूजन, कलश स्थापना और श्रीमद्भागवत ग्रंथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न होने के बाद अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास डॉ. श्याम सुंदर पराशर का आयोजकों और सहगल परिवार ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।


कथा के प्रथम दिन डॉ. श्याम सुंदर पराशर ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा केवल श्रवण करने का माध्यम नहीं, बल्कि इसे जीवन में उतारने की कला है। उन्होंने कहा कि भागवत मनुष्य को धर्म, नीति और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है तथा मन को शांति प्रदान करती है।

कथा के दौरान भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। आयोजन में प्रतिदिन दोपहर चार से शाम सात बजे तक कथा होगी। इसका ‘आस्था’ टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है। प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्य आयोजक मोनू सहगल समेत सहगल परिवार, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *