आज की ताजा खबर

लेखपालों ने तहसील दिवस पर खोला मांगों का मोर्चा

top-news

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की उठाई आवाज

मोहम्मद नईम

खड्डा, कुशीनगर। तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को खड्डा तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शासन स्तर पर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

तहसील अध्यक्ष विभव कुमार शर्मा ने कहा कि बाढ़, प्राकृतिक आपदा से लेकर गांवों और प्रशासनिक कार्यों तक लेखपाल लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं और लंबित मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जिला मंत्री संजय कुमार पाल ने लेखपाल भर्ती की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने के साथ पदोन्नति सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। तहसील मंत्री अभिमन्यु मिश्रा ने कहा कि लेखपालों से क्षमता से अधिक कार्य लिया जा रहा है। तकनीकी प्रकृति के कार्य भी उनके जिम्मे किए जा रहे हैं, जबकि पदोन्नति के मामले लंबे समय से लंबित हैं। 

ज्ञापन में अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करने, भत्तों में वृद्धि, तकनीकी कार्यों के लिए अलग तकनीकी पद घोषित करने, ग्राम सचिवालयों में आधारभूत सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा परीक्षा परिणाम और स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगें शामिल रहीं। लेखपाल संघ ने शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *