आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जिउतिया पर्व पर माताओं ने बेटों की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
- दैनिक लोक भारती
- 03 Oct, 2026
श्रद्धा और आस्था के साथ महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, गांवों में दिखा उत्साह
मोहम्मद नईम
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में शनिवार को जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। माताओं ने अपनी संतान के सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर कठिन निर्जला व्रत रखा। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।
चमरडिया, सोनबरसा, मठिया, भुजौली, सोहरौना, सिसवा गोपाल, सारंग छपरा, मदनपुर और भेणीहारी समेत आसपास के गांवों में महिलाओं ने परंपरागत विधि-विधान से पर्व मनाया। व्रती महिलाओं ने नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत की और इसके बाद अन्न-जल का त्याग कर निर्जला व्रत रखा।
मान्यता है कि माताएं संतान की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना से यह व्रत रखती हैं। व्रत के दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा जिमूतवाहन की कथा का श्रवण किया। करीब 24 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के बाद अगले दिन निर्धारित विधि से पारण कर व्रत पूरा किया जाएगा।
पर्व को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की गईं। महिलाओं ने पूजा सामग्री जुटाने के साथ पारंपरिक पकवान और प्रसाद तैयार किए। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने एक-दूसरे को जिउतिया पर्व की शुभकामनाएं दीं। मातृत्व, त्याग और संतान के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले इस पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







