आज की ताजा खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पिता ने हत्या की आशंका जताई

top-news

धीरेंद्र शर्मा

नवाबगंज/बहराइच। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरई के मजरा बिरई निवासी 32 वर्षीय सुरेश कुमार का शव शनिवार को घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह देर तक न उठने पर जब परिजन उसे जगाने कमरे में पहुंचे तो वह मृत पड़ा था। परिजनों ने सीने पर चोट के निशान होने की बात कही है।

पिता बाबा दीन ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शुक्रवार रात सुरेश को पड़ोसी गांव सतीजोर के दो लोगों के साथ देखा गया था, जो बाद में उसे घर छोड़ने भी आए थे। सुबह उसका शव मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच जारी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *