आज की ताजा खबर

चार रोजा उर्स-ए-गौसुल आजम का समापन, बड़ी संख्या में जायरीन ने की शिरकत

top-news

खानकाह कादरिया अल जामिअतुल गौसिया में आखिरी दिन उमड़ी भीड़, कुल शरीफ के बाद हुआ समापन

उलमा ने औलिया-ए-अकराम की सीरत पर डाला प्रकाश, शायरों ने कलाम पेश कर बांधा समां

शाहिद हुसैन गुड्डू

निगोही,शाहजहांपुर। खानकाह कादरिया अल जामिअतुल गौसिया में चल रहे चार रोजा उर्स-ए-गौसुल आजम का आखिरी दिन बड़ी संख्या में जायरीन की मौजूदगी के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही खानकाह परिसर में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। कुल शरीफ का समय नजदीक आने के साथ जायरीन की भीड़ बढ़ती गई। इस दौरान मज़ार पर हाजिरी देने का सिलसिला भी जारी रहा।

तिलावत-ए-कुरआन से शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज मोहम्मद फाजिल ने कलाम-ए-पाक की तिलावत से की। इसके बाद हाफिज मुकीम, रेहान और हाफिज इस्लामउद्दीन आदि ने हजरत गौस पाक की शान में मनकबत पेश की।

इसके बाद उलमा-ए-अकराम की तकरीरें हुईं। मुफ्ती सैयद वसीम अशरफ बदायूंनी, मुफ्ती हुजूर अहमद मंजरी और मौलाना साजिद शेरपुरी समेत अन्य उलमा ने हजरत गौस पाक और औलिया-ए-अकराम की सीरत पर प्रकाश डाला।

शायरों ने कलाम पेश कर पेश किया अकीदत का नजराना

उर्स की महफिल में शोअरा हजरात ने भी अपने कलाम पेश किए। डॉ. अमन बरेलवी, मोइन नवाबगंजवी और हाफिज शाहिद रजा शाहजहांपुर समेत कई शायरों ने हजरत गौस पाक की शान में अशआर पढ़े।

हिलाल बदायूंनी, सरवत परवेज सहसवानी, उबैद उजैदी हरिद्वार, समर बदायूं, दुलारे फारूकी, शाद पीलीभीती और हाफिज जाबिर ने भी अपने-अपने अंदाज में कलाम पेश कर महफिल की रौनक बढ़ाई।

अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ उर्स का समापन

मौलाना तारिक ने सलाम पढ़ा। इसके बाद फातिहा हुई और उर्स-ए-गौसुल आजम का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरेली शरीफ की दरगाह वली मियां के सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां हुजूर ने की। उन्होंने मुल्क में अमन और चैन के लिए दुआ की।

इसके बाद उर्स में शामिल जायरीन को तबर्रुक वितरित किया गया। कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अनवर मियां हुजूर से मुरीद होने की प्रक्रिया अपनाई।

कार्यक्रम का संचालन हाफिज जानिसार अख्तर जसपुरी ने किया। वहीं हाफिज हाशिम ने उर्स में शामिल हुए जायरीन का शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर आशार खान, खानिम, डॉ. खालिद, मसूद, इलियास मंसूरी, अली आजम, राशिद हुसैन, शाहिद हुसैन, जावेद, जफर, हारून, सय्यद अखलाक अली, जुबैर, स्वालेह, जहांनूर, महशाद आदि मौजूद रहे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *