आज की ताजा खबर

शराब के लिए मां ने नहीं दिए रुपये तो बेटे ने की हत्या, औरैया में 70 वर्षीय वृद्धा हत्याकांड का खुलासा

top-news

मलकपुर में 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी बड़े बेटे बलवान को किया गिरफ्तार

शराब के लिए रुपये मांगने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान गंभीर चोट से गई जान

रोहित अवस्थी

औरैया। कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम मलकपुर में 70 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती देवी पत्नी स्व. राम आसरे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक वृद्धा की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके बड़े बेटे बलवान पुत्र स्व. राम आसरे ने की थी। पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह करीब 8:15 बजे चिरहूली पुल के नीचे से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर मां के साथ मारपीट करने और उन्हें जमीन पर पटकने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वृद्धा की मौत हुई।


घर में मिला था वृद्धा का शव, सिर से बह रहा था खून

पुलिस के अनुसार, ग्राम मलकपुर निवासी श्रीमती देवी अपने छोटे बेटे वीर सिंह के मकान में अकेली रहती थीं। 26 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि वृद्धा का शव घर के अंदर पड़ा है और उनके सिर से खून बह रहा है।

सूचना मिलते ही कोतवाली औरैया पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के बेटे वीर सिंह ने तहरीर देकर अपने बड़े भाई बलवान और एक अज्ञात व्यक्ति पर मां की हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली औरैया में मु0अ0सं0 678/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

शराब के लिए रुपये मांगने पर मां से हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि बलवान शराब पीने का आदी है और परिवार में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार बलवान अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेच चुका था।

पुलिस का दावा है कि घटना वाले दिन बलवान शराब के नशे में अपनी मां के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मां ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी गुस्से में आ गया और मां के साथ मारपीट करने लगा।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने वृद्धा को जमीन पर कई बार पटका, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।


मुखबिर की सूचना पर पुल के नीचे से गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 4 अक्टूबर को सुबह करीब 8:15 बजे आरोपी बलवान को चिरहूली पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मो. शकील खां समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती की बाइट भी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *