आज की ताजा खबर

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य का स्वागत

top-news

मसीही समाज की बात को उचित मंच तक पहुंचाएंगे: मैसी

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ‌अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ‌अंशुमान मैसी  का गोविंदगंज स्थित सेंट्रल ‌‌मेथोडिस्ट चर्च ‌परिसर में मसीही समाज द्वारा स्वागत किया गया। उनको पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर अंशुमान मैसी ने कहा समाज की उन्नति शिक्षा आपसी भाईचारे और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। अल्पसंख्यक समाज के हितों अधिकारों और समस्याओं को उचित मंच पहुंचने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा भारत की खूबसूरती उसकी विविधता आपसी प्रेम और सांप्रदायिक सौगात में निहित है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक दूसरे के सम्मान करते हो राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

मसीही समाज से जुड़े धर्म गुरुओं ने कहा अंशुमान मैसी का उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग‌ का सदस्य ‌बनना मसीही समाज के लिए गौरव की बात है।  

कार्यक्रम में चर्च के पदाधिकारी ‌ सीनियर ‌ पास्टर अशोक श्रेष्ठ ,‌ पास्टर अमित लाल, ‌ पास्टर पी एच लाल,‌ श्रीमती सपना आशीष मैसी,‌ आकाश मैसी,‌ विवेक सिंह ‌,‌ विजय सिंह, ‌ स्वाति सिंह, ‌ नीलम हैरिसन, ‌ पेस्टेट कमेटी ‌ वह समस्त कलीसिया व ‌ बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *